स्वतंत्रता दिवस से पहले खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी के बाद दिल्ली में सुरक्षा कड़ी.
स्वतंत्रता दिवस से पहले खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी के बाद दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
अमेरिका में हिंदू मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह उर्फ पन्नू द्वारा खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी नारे लिखवाने के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर या उससे पहले वह देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। खुफिया विभाग ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस को विशेष इनपुट दिए हैं, जबकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस.बी.के. सिंह के मुताबिक पन्नू ने अमेरिका में स्वामीनारायण मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखे और खालिस्तानी समर्थकों से ऐसे नारे लिखकर वीडियो भेजने को कहा। इसके बाद स्कूलों, मेट्रो स्टेशनों और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मरकज और गुरुद्वारों में एक अगस्त के बाद कम समय के लिए रुकने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
पन्नू पहले भी अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बना चुका है, जिसमें कैलिफोर्निया की घटना शामिल है।