दिल्ली-लेह इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में कराई गई आपात लैंडिंग.
दिल्ली-लेह इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में कराई गई आपात लैंडिंग
दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट की सतर्कता से विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित वापस लाया गया, जिससे यात्रियों में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया।

इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या सामने आई, और लेह एयरपोर्ट पर परिचालन प्रतिबंधों के कारण पायलट ने विमान को दिल्ली लौटाने का फैसला किया। विमान के लौटने के बाद उसका आवश्यक रखरखाव किया जा रहा है।
इस बीच यात्रियों की सुविधा के लिए इंडिगो ने वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर उन्हें लेह भेजने का प्रबंध किया है। एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी मानकों का पालन किया जा रहा है।