भाजपा के मीडिया विभाग में इंदौर के कई नेताओं को स्थान, दिव्या गुप्ता, उषा ठाकुर, वैभव शुक्ला, सचिन बघेल बने प्रदेश प्रवक्ता, आलोक दुबे को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी.
इंदौर। भाजपा प्रदेश संगठन ने गुरुवार को अपनी मीडिया विंग में नियुक्तियों की घोषणा की है। इसमें इंदौर के कई नेताओं को स्थान दिया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल द्वारा जारी सूची में 33 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी 9 नेताओं को दी गई है, वहीं 41 नेताओं का नाम प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट में है। छह नेताओं को प्रदेश मीडिया विभाग का सदस्य बनाया गया है।
दुबे बने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
मीडिया विभाग की सूची में आलोक दुबे को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस सूची में 9 नेताओं के नाम हैं। दुबे अब तक प्रदेश प्रवक्ता के पद पर थे। वे 14 वर्षों तक इंदौर संभाग के संभागीय मीडिया प्रभारी के पद पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके है।
गुप्ता और ठाकुर बनीं प्रदेश प्रवक्ता
मीडिया विभाग की नई सूची में इंदौर से विधायक उषा ठाकुर और डॉ.दिव्या गुप्ता को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। वैभव शुक्ला और सचिन बघेल को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट में इंदौर से 9 नाम
प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट में इंदौर के 9 नेताओं को स्थान मिला है। इनमें प्रेम व्यास, आदित्य दीक्षित, सागर कसेरा, मनस्वी पाटीदार, डॉ.अविनाश पटवारी, विवेक सिन्हा, कमल वर्मा, जेपी मूलचंदानी और नितिन द्विवेदी के नाम शामिल हैं। इसी तरह प्रदेश मीडिया विभाग के छह सदस्यों में नितिन द्विवेदी का नाम शामिल है।