भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पांच मैचों की टी20 सिरीज आज से शुरू, पहली भिड़ंत कैनबरा में.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पांच मैचों की टी20 सिरीज आज से शुरू, पहली भिड़ंत कैनबरा में
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से पांच टी20 मैचों की सिरीज की शुरुआत हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कैनबरा में खेला जाएगा।

एशिया कप जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में उतरने वाली भारतीय टीम इस सिरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगी। भारत को हाल ही में वनडे सिरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, इसलिए टीम इस बार बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
टी20 में भारत का ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 20 भारत ने, जबकि 11 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है।
पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा।
यह सिरीज इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों टीमें 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी हैं, जो भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।