आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल से पहले हरमनप्रीत कौर का बयान: "हम अपना शत प्रतिशत देंगे और गेम को एंजॉय करेंगे".
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल से पहले हरमनप्रीत कौर का बयान: "हम अपना शत प्रतिशत देंगे और गेम को एंजॉय करेंगे"
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुक़ाबले से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम की पूरी कोशिश रहेगी कि वह अपना 100 प्रतिशत प्रदर्शन करे और मैच का पूरा आनंद ले।

फाइनल से पहले हरमनप्रीत ने कहा, फाइनल में खेलना सभी के लिए गर्व का पल है। जब भी हमने खेल का आनंद लिया है और अपना शत प्रतिशत दिया है, हमें सकारात्मक नतीजे मिले हैं।”
उन्होंने कहा,हमारी सोच इस बार भी वही है — परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, हमें बस गेम को एंजॉय करना है।”
भारत की महिला टीम अब तक दो बार वर्ल्ड कप फाइनल हार चुकी है। तीसरी बार फाइनल खेलने को लेकर हरमनप्रीत ने कहा,हार के बाद क्या महसूस होता है, हम सब जानते हैं। लेकिन जीतने के बाद का एहसास कैसा होगा, इसका हमें बेसब्री से इंतज़ार है। उम्मीद है कि फाइनल का दिन हमारे लिए स्पेशल होगा।
फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच रविवार को नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा।
जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनेगी।