पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़ा, लौटे भारत.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़ा, लौटे भारत
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सऊदी अरब का दौरा बीच में रोक कर भारत वापसी की है।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर गए थे, लेकिन हमले के चलते उन्होंने यह दौरा अधूरा छोड़ने का फैसला लिया।
हमले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 'आतंकवादी हमला' बताया और सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "हमले के ज़िम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।"
दिल्ली पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने एक इमर्जेंसी ब्रीफ़िंग मीटिंग की, जिसमें हालात की पूरी जानकारी ली गई। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही हालात का जायज़ा लेने के लिए कश्मीर पहुंच चुके हैं।