ऑपरेशन सिंधु: ईरान से सुरक्षित निकाले गए 292 भारतीय दिल्ली पहुंचे.
ऑपरेशन सिंधु: ईरान से सुरक्षित निकाले गए 292 भारतीय दिल्ली पहुंचे
ईरान से सुरक्षित निकाले गए 292 भारतीयों को लेकर एक विमान मंगलवार, 24 जून को दिल्ली पहुंचा। इसकी जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दी।

जायसवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, “ईरान से 292 भारतीयों को लेकर एक विमान 24 जून को दिल्ली पहुंचा. इसके साथ ही अब तक 2295 भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकाला गया है।”
भारत सरकार ने ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए चलाए जा रहे अभियान को 'ऑपरेशन सिंधु' नाम दिया है।