जेल वाला सीएम अब बेल वाला सीएम हो गया;गौरव भाटिया.
जेल वाला सीएम अब बेल वाला सीएम हो गया;गौरव भाटिया
अरविंद केजरीवाल के जमानत मिलने पर. बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा सशर्त बेल पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अन्य अभियुक्तों के जमानत आदेश की शर्तें अरविंद केजरीवाल पर भी लागू होंगी.
उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट ने कट्टर बेईमान, पापी आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को फिर से आइना दिखाया है. ये जो आदेश पारित हुआ है, उसमें भ्रष्टाचारी और कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत मिली है.

गौरव भाटिया ने कहा, यह कहना गलत नहीं होगा, जेल वाला सीएम अब बेल वाला सीएम हो गया है. इस आदेश के आने के बाद अरविंद केजरीवाल को चाहिए कि वो अपने पद से इस्तीफा दे दें.
बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, जमानत मिली है, रिहाई नहीं मिली है. सशर्त जमानत मिली है, वह दोषी हैं. अगर वह दोषी नहीं होते तो मुक्त हो जाते.