प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में आप का हंगामा, स्पीकर ने विधायकों को किया बाहर, मास्क लगाकर पहुंचे थे विपक्षी नेता.
नई दिल्ली। प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के दौरान आप विधायक हंगामा करने लगे, तो स्पीकर ने कुछ विधायकों बाहर ले जाने के निर्देश दिए। इसके बाद पूरे विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया। विपक्षी विधायकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया।
आप विधायकों ने सदन में एलजी के अभिभाषण के दौरान प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया। इससे पहले उपराज्यपाल के अभिभाषण के बीच रोक टोक कर रहे विधायक संजीव, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार, सोमदत्त को स्पीकर ने बाहर ले जाने के निर्देश दिए। विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि हमें विधानसभा से निकाला दिया गया, क्योंकि हमलोग मास्क पहन कर गये थे। दिल्ली के लोग जहरीली प्रदूषण से मर रहे है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोग चार महीने से सांस नहीं ले पा रहे हैं, बच्चों का दम घुट रहा है। एम्स के डॉक्टर कह रहे हैं कि दिल्ली में लोगों का जीना मुश्किल है, लेकिन दिल्ली सरकार डाटा चोरी कर रही है।