सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी के कई शेयरों में दिखी तेजी.
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 14 अक्टूबर को शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 77.49 अंकों की बढ़त के साथ 82,404.54 अंकों पर और एनएसई का निफ्टी 50.20 अंक की बढ़त के साथ 25,277.55 अंकों पर खुला। सोमवार की तुलना में शुरुआती कारोबार में बाजार का रुख अच्छा दिखा।
आज मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 8 कंपनियों के शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी की 50 में से 36 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 14 कंपनियों के शेयरों गिरावट नजर आई। सेंसेक्स में एचसीएल टेक के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले, जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 0.61 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। सेंसेक्स में आज टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एटरनल, टीसीएस, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त के साथ खुले। इसके विपरित मारुति सुजुकी, सन फार्मा, टाइटन, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट नजर आई।