सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हुआ धड़ाम, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए डूबे.
मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 6 मार्च को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1,017.37 अंक की गिरावट के साथ 78,998.53 के स्तर पर और एनएसई निफ्टी 315.45 अंक टूटकर 24,450.45 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में ज्यादातर सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। हालांकि आईटी, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के कुछ शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली। शुक्रवार को सेंसेक्स ने 79,658 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,918 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने 24,656 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,450 के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान निवेशकों को एक ही सेशन में 10 लाख करोड़ रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पिछले सेशन के 457 लाख करोड़ रुपये से घटकर 447 लाख करोड़ रुपये हो गया। निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा बढ़त अडानी पोर्ट्स में देखने को मिली, जिसमें 1.84 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.11 प्रतिशत की बढ़त, ओएनजीसी में 0.95 प्रतिशत की बढ़त, सन फार्मा में 0.84 प्रतिशत की बढ़त और एनटीपीसी में 0.68 प्रतिशत की बढ़त रही। निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा नुकसान आईसीआईसीआई बैंक को हुआ जिसमें 3.26 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके बाद इटरनल में 3.16 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस में 3.08 प्रतिशत, क्वालिटी वॉल्स में 2.53 प्रतिशत और एक्सिस बैंक में 2.47 प्रतिशत की गिरावट रही।