सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 12 अंक और निफ्टी 3 अंक ऊपर.
मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार मामलू बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 12.16 अंक या 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,478.67 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 3.35 अंक या 0.01 प्रतिशत चढ़कर 25,879.15 पर क्लोज हुआ। आज के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
आज के कारोबार में निफ्टी पर एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, इंटरग्लोब एविएशन, और हिंदाल्को प्रमुख लाभ में रहे, जबकि एटर्नल, श्रीराम फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख हानि में देखे गए। सेक्टोरल प्रदर्शन में आईटी, मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5% की गिरावट आई, जबकि मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में 0.5% की बढ़त देखी गई। एशियन पेंट्स का शेयर आज करीब 109.60 रुपये की तेजी के साथ 2,879.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। हिंडाल्को का शेयर आज करीब 17.55 रुपये की तेजी के साथ 811.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर आज करीब 27 रुपये की तेजी के साथ 1,385.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इंटरग्लोब एविएशन का शेयर आज करीब 110 रुपये की तेजी के साथ 5,905.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। लार्सन का शेयर आज करीब 47.90 रुपये की तेजी के साथ 4,002.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरित इटरनल का शेयर आज करीब 11.05 रुपये की गिरावट के साथ 297.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर आज करीब 54.80 रुपये की गिरावट के साथ 3,699.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। ओएनजीसी का शेयर आज करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 250.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। ट्रेंट का शेयर आज करीब 49.40 रुपये की गिरावट के साथ 4,326.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। टाटा स्टील का शेयर आज करीब 1.96 रुपये की गिरावट के साथ 176.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।