सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान में हुआ बंद, सेंसेक्स 446 अंक उछला, निफ्टी 26150 के पार.
मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 20 नवंबर को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 446.21 अंक चढ़कर 85,632.68 पर बंद हुआ, वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 139.50 अंक प्रतिशत बढ़कर 26,192.15 पर बंद हुआ।
गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 284.49 अंक चढ़कर 85,470.96 अंक के अपने 52 सप्ताह के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 83.35 अंक की बढ़त के साथ 26,136 अंक पर पहुंच गया जो इसका 52 सप्ताह का उच्च स्तर है। वहीं, दिन के दूसरे हिस्से के अंत में सेंसेक्स एक बार फिर से लगभग 450 अंक के आसपास बंद हुआ। इस तेजी के साथ बीएसई का सूचकांक करीब 85,600 के ऊपर बंद हुआ। आज निफ्टी भी हरे निशान में बंद हुआ। निफ्टी ने 140 अंक के पास जाकर 26,200 लेवल के आसपास क्लोजिंग देने में कामयाब रहा। निफ्टी बैंक आज भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां निफ्टी मिडकैप लगभग 14 अंक के ऊपर चढ़ा, वहीं स्मॉलकैप लगभग 8 अंकों से ज्यादा गिर गया।
आज सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। इसके विपरित एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति के शेयर में गिरावट रही।