सलमान खान के पिता सलीम खान को हुआ था ब्रेन हैमरेज, अभी वेटिंलेटर पर, लीलावती हॉस्पिटल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन.
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार लीलावती हॉस्पटिल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को लीलावती अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनका हेल्थ अपडेट दिया। इसमें बताया गया है कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था।
डॉक्टरों ने कहा है कि सलीम खान ठीक है और उन्हें वेंटिलेटर से कल हटाया जाएगा। उनकी रिकवरी में टाइम लगेगा। सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि उनको मिनिमियल ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। मेडिकल बुलेटिन में सलीम खान के अस्पताल में हुए सभी टेस्ट के बारे में भी बताया गया। डॉक्टर पारकर ने कहा कि उनके एमआईआर, सीटी स्कैन और बल्ड टेस्ट किए गए हैं। साथ ही ये भी बताया कि उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी की गई है। डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम सलीम खान के इलाज में शामिल हैं। डॉक्टर पारकर ने बताया कि सलीम खान की तबीयत स्टेबल है, हालांकि वे अभी आईसीयू में हैं और वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें कल वेंटिलेटर से हटाया जाएगा।