रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी: बॉर्डर 2 के साथ दिखेगा धुरंधर 2 का धमाकेदार टीजर.
रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी: बॉर्डर 2 के साथ दिखेगा धुरंधर 2 का धमाकेदार टीजर
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की पहली झलक का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब रणवीर सिंह और ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का टीजर 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ दिखाया जाएगा। यानी ‘बॉर्डर 2’ देखने पहुंचे दर्शकों को एक खास सरप्राइज मिलने वाला है।
गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही और अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद से ही फैंस इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ के टीजर का इंतजार कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि निर्देशक आदित्य धर ने पहली फिल्म के एंड-क्रेडिट्स सीन को थोड़ा संशोधित कर इसे टीजर के रूप में तैयार किया है, जिसे 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वहीं, ‘बॉर्डर 2’, जेपी दत्ता की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है