तेजस्वी यादव का वादा: महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना ₹30,000 मिलेेंगे.
तेजस्वी यादव का वादा: महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना ₹30,000 मिलेेंगे
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी, तो राज्य में ‘माई बहिन मान योजना’ के तहत महिलाओं के खाते में सालाना ₹30,000 की राशि दी जाएगी।

तेजस्वी यादव ने बताया, इस रकम से महिलाओं को महंगाई से लड़ने में मदद मिलेगी। पांच साल में यह राशि कुल ₹1.5 लाख हो जाएगी। ₹30,000 सालाना का मतलब है हर महीने ₹2,500 सीधे उनके खाते में।”
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी।
पहले चरण के प्रचार अभियान का समापन 4 नवंबर की शाम को होगा।
वहीं, दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को और नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी।