बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जेडीयू ने 11 नेताओं को पार्टी से निकाला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने बड़ा कदम उठाते हुए 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। शनिवार देर रात पार्टी ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में इस कार्रवाई की जानकारी दी।

पार्टी के अनुसार, ये सभी नेता आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
जेडीयू द्वारा जारी बयान में कहा गया है —बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी आचरण व गतिविधियों में संलिप्तता के कारण निम्न सदस्यों को निलंबित करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।”
पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
निष्कासित नेताओं की सूची:
- शैलेश कुमार
- संजय प्रसाद
- श्याम बहादुर सिंह
- रणविजय सिंह
- सुदर्शन कुमार
- अमर कुमार सिंह
- आसमा परवीन
- लब कुमार
- आशा सुमन
- दिव्यांशु भारद्वाज
- विवेक शुक्ला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जेडीयू ने 11 नेताओं को पार्टी से निकाला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने बड़ा कदम उठाते हुए 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। शनिवार देर रात पार्टी ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में इस कार्रवाई की जानकारी दी।
पार्टी के अनुसार, ये सभी नेता आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
जेडीयू द्वारा जारी बयान में कहा गया है —बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी आचरण व गतिविधियों में संलिप्तता के कारण निम्न सदस्यों को निलंबित करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।”
पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
निष्कासित नेताओं की सूची:
शैलेश कुमार
संजय प्रसाद
श्याम बहादुर सिंह
रणविजय सिंह
सुदर्शन कुमार
अमर कुमार सिंह
आसमा परवीन
लब कुमार
आशा सुमन
दिव्यांशु भारद्वाज
विवेक शुक्ला