बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव बोले — “बदलाव कीजिए, नया बिहार बनाएं”; ललन सिंह ने कहा — “फिर बनेगी एनडीए सरकार”.
बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव बोले — “बदलाव कीजिए, नया बिहार बनाएं”; ललन सिंह ने कहा — “फिर बनेगी एनडीए सरकार”
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने आज अपना मतदान किया।

तेजस्वी यादव की अपील — “नया बिहार बनाएं”
मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा,हम तो यही कहेंगे कि बदलाव कीजिए, नया बिहार बनाएं, नई सरकार बनाएं।”
उन्होंने जनता से बड़े पैमाने पर मतदान कर परिवर्तन लाने की अपील की।

ललन सिंह का बयान — “लोकतंत्र का महापर्व, पहले मतदान फिर जलपान”
वहीं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ललन सिंह ने भी मतदान किया और लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा,यह लोकतंत्र का महापर्व है और हम सभी को मतदान करना चाहिए, पहले मतदान फिर जलपान।”
उन्होंने भरोसा जताया कि “बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी मज़बूती के साथ फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।”