बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी की पहली सूची जारी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर का टिकट कटा.
बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी की पहली सूची जारी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर का टिकट कटा
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है, जिसमें कई दिग्गज नेताओं के टिकट काटे गए हैं।
इन्हीं में शामिल हैं बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जो पटना साहिब सीट से मौजूदा विधायक हैं। पार्टी ने इस बार उनकी जगह रत्नेश कुश्वाहा को टिकट दिया है।
नंदकिशोर यादव पटना साहिब से लगातार सात बार विधायक रह चुके हैं।
)
टिकट की घोषणा के बाद उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा —
“मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है, और मुझे किसी तरह की शिकायत नहीं है। पार्टी में नई पीढ़ी का स्वागत योग्य और अभिनंदनीय है।”
उन्होंने कहा —
“पटना साहिब के लोगों ने मुझे लगातार सात बार विजयी बनाया। एक बीजेपी उम्मीदवार के रूप में पटना साहिब के नागरिकों से जो प्यार और स्नेह मिला है, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। सबका आभार।”