बिहार के मोतिहारी में बेकाबू ट्रक ने 6 गाड़ियों को रौंदा, 5 लोगों की मौके पर ही मौत, कई लोग घायल.
पटना। बिहार के मोतिहारी में रविवार को एक बेकाबू ट्रक ने 5 बाइक और ई-रिक्शा को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। हादसे के बाद 4 बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। लोगों के शव सड़क पर बिखर गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा मोतिहारी-गोपालगंज नेशनल हाइवे पर कोटवा थाना क्षेत्र के दिपउ मोड़ के पास रविवार दोपहर हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने लगातार छह गाड़ियों को टक्कर मार दी? ट्रक की चपेट में 5 बाइक और एक ई रिक्शा आई, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि मौके पर बाइक और ई-रिक्शा में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। तीन से चार बाइक ट्रक के नीचे जा फंसी। दुर्घटना में बाइक एवं ई-रिक्शा में सवार यात्रियों का सामान नेशनल हाइवे पर बिखरा पड़ा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों का ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया।