बिहार के मोकामा में अनंत सिंह का चुनाव प्रचार कर रहे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर केस दर्ज, चुनाव आयोग ने दिया था नोटिस.
पटना। बिहार के मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह वहां चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया, जिस पर बवाल मच गया। चुनाव आयोग के निर्देश पर पटना जिला प्रशासन ने ललन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि चुनाव प्रचार के दौरान ललन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें उन्होंने कहा था कि मैं ही अनंत हूं और मैंने अब मोकामा की कमान संभाल ली है। उन्हें कहते सुना गया- यहां कुछ नेता है, जिनको चुनाव के दिन निकलने मत दीजिएगा। घर में ही बंद कर दीजिएगा। हाथ-पैर जोड़ें तो कहिएगा हमारे साथ चलकर वोट दीजिए और घर में बैठिए। वीडियो सामने आने पर निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया। पटना जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि कि वीडियो निगरानी टीम के फुटेज की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि ललन सिंह के खिलाफ कार्रवाई योग्य साक्ष्य मौजूद हैं। इसी आधार पर उनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।