यानिक सिनर ने विंबलडन 2025 का खिताब जीतकर रचा इतिहास.
यानिक सिनर ने विंबलडन 2025 का खिताब जीतकर रचा इतिहास
इटली के यानिक सिनर ने विंबलडन 2025 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में स्पेन के कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अपने करियर का पहला विंबलडन खिताब अपने नाम किया।
विंबलडन जीतने के बाद भावुक होते हुए सिनर ने कहा, "मेरे अलावा सिर्फ मेरे क़रीबी लोग ही जानते हैं कि हमने टेनिस कोर्ट और कोर्ट के बाहर क्या कुछ झेला है। ये बहुत स्पेशल है। मैं अपने सपने को जी रहा हूं।"
गौरतलब है कि कार्लोस अल्काराज ने करीब 35 दिन पहले फ्रेंच ओपन में सिनर को हराया था, लेकिन इस बार सिनर ने जोरदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।