ऑस्ट्रेलियन ओपन मेन्स सिंगल्सनोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज के बीच फाइनल .
ऑस्ट्रेलियन ओपन मेन्स सिंगल्सनोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज के बीच फाइनल
ऑस्ट्रेलियन ओपन मेन्स सिंगल्स का फाइनल मुकाबला रविवार एक फरवरी को नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज के बीच खेला जाएगा.
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने जानिक सिनर को मात देकर फाइनल में जगह बनाई.
पांच सेट तक चले इस मुकाबले में जोकोविच ने सिनर को 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से मात दी.
ऑस्ट्रेलियन ओपन मेन्स सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.
अल्कारेज़ और ज्वेरेव के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल की स्कोर लाइन 6-4, 7-6, 6-7, 6-7, 7-5 रही.