आर्यना सबालेंका ने जीता यूएस ओपन महिला सिंगल्स ख़िताब.
आर्यना सबालेंका ने जीता यूएस ओपन महिला सिंगल्स ख़िताब
दुनिया की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन के महिला वर्ग के सिंगल्स फ़ाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को 6-3, 7-6 (7-3) से हराकर इस साल का पहला ग्रैंडस्लैम ख़िताब अपने नाम कर लिया।
फ़ाइनल में लगातार स्थिर खेल दिखाने वाली बेलारूस की सबालेंका मैच जीतने के बाद भावुक नजर आईं। इस साल उन्हें दो ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
पिछले साल भी सबालेंका ने यूएस ओपन जीता था। 27 वर्षीय यह खिलाड़ी अब तक कुल चार ग्रैंडस्लैम सिंगल्स ख़िताब जीत चुकी हैं और इस बार के शानदार प्रदर्शन से उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।