एंथनी अल्बनीज की चुनावी जीत पर पीएम मोदी और वैश्विक नेताओं ने दी बधाई
ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव में जीत दर्ज कर एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने पर एंथनी अल्बनीज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा एंथनी अल्बनीज को उनकी शानदार जीत और दोबारा ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई। यह ज़बरदस्त जनादेश दिखाता है कि ऑस्ट्रेलियाई जनता को आपके नेतृत्व में कितना भरोसा है। मैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और तरक्की के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।

अल्बनीज की जीत पर दुनिया भर के कई प्रमुख नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी:
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बीच की मजबूत दोस्ती की सराहना की और AUKUS सुरक्षा साझेदारी की निरंतर प्रगति को महत्वपूर्ण बताया।
- अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका का करीबी और भरोसेमंद मित्र बताया। उन्होंने कहा कि वे अल्बनीज़ के साथ मिलकर आज़ादी और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम करना चाहते हैं।
- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने ऑस्ट्रेलिया को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाने की इच्छा जताई।
- कनाडा के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा को सबसे भरोसेमंद मित्र बताया और इस रिश्ते को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई।
एंथनी अल्बनीज की चुनावी जीत पर पीएम मोदी और वैश्विक नेताओं ने दी बधाई
ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव में जीत दर्ज कर एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने पर एंथनी अल्बनीज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा एंथनी अल्बनीज को उनकी शानदार जीत और दोबारा ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई। यह ज़बरदस्त जनादेश दिखाता है कि ऑस्ट्रेलियाई जनता को आपके नेतृत्व में कितना भरोसा है। मैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और तरक्की के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।
अल्बनीज की जीत पर दुनिया भर के कई प्रमुख नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी:
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बीच की मजबूत दोस्ती की सराहना की और AUKUS सुरक्षा साझेदारी की निरंतर प्रगति को महत्वपूर्ण बताया।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका का करीबी और भरोसेमंद मित्र बताया। उन्होंने कहा कि वे अल्बनीज़ के साथ मिलकर आज़ादी और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम करना चाहते हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने ऑस्ट्रेलिया को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाने की इच्छा जताई।
कनाडा के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा को सबसे भरोसेमंद मित्र बताया और इस रिश्ते को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई।