डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान: विदेशी फ़िल्मों पर 100% टैरिफ, कहा 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा'.
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान: विदेशी फ़िल्मों पर 100% टैरिफ, कहा 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब विदेशी फ़िल्मों पर भी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि विदेशी फ़िल्मों पर 100 फ़ीसदी टैरिफ लगाया जाएगा।

अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रंप ने लिखा, "अमेरिका में फिल्म उद्योग बहुत तेज़ी से खत्म हो रहा है। दूसरे देश हमारे फिल्म निर्माताओं और स्टूडियो को अमेरिका से दूर करने के लिए हर तरह के प्रोत्साहन दे रहे हैं।"
उन्होंने इसे विदेशी देशों की ओर से एक 'संगठित प्रयास' बताया और कहा कि यह अमेरिका की 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा' बनता जा रहा है।
ट्रंप ने वाणिज्य विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को विदेशी फ़िल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधिकृत कर दिया है। उन्होंने साफ कहा, हम फिर से अमेरिका में बनी फ़िल्में चाहते हैं।
गौरतलब है कि जनवरी में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से ट्रंप ने दुनिया भर के कई देशों पर टैरिफ लगाए हैं। उनका तर्क है कि इससे अमेरिकी निर्माताओं को प्रोत्साहन मिलेगा और देश में नौकरियां बची रहेंगी।