पाकिस्तानी संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर नाराजगी, सांसद शाहिद ने अपने ही पीएम शहबाज को गीदड़ और बुजदिल कहा.
लाहौर। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर का मामला पाकिस्तान की संसद में गूंज रहा है। पाक के पूर्व पीएम इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सांसद शाहिद खटक ने अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीब को जमकर लताड़ लगाई। सांसद ने पीएम को शरीफ को गीदड़ और बुजदिल बताते हुए कहा कि अगर लीडर ऐसा हो तो शेर फौजियों की लश्कर भी हार जाती है।
बताया जाता है कि शुक्रवार को शाहिद खटक ने कहा कि पीएम शहबाज शरीफ के लिए टीपू सुल्तान की एक बात याद आ रही है, जिसमें उन्होंने कहा था- अगर एक लश्कर का सरदार शेर हो और उसके फौजी गीदड़ हों, तो वो भी शेरों की तरह लड़ते हैं और जीत जाते हैं, लेकिन अगर लश्कर के फौजी शेर हों और लीडर गीदड़ हो, तो शेर भी हार जाते हैं। शाहिद खटक ने कहा कि देश के लोग अपने लीडर से आस रखते हैं, लेकिन जब लीडर बुजदिल हो और वो पाकिस्तान का नाम भी न ले सके, तो वो क्या पैगाम देगा बॉर्डर पर लड़ने को। शाहिद खटक ने कहा कि पाकिस्तान की टॉप लीडरशिप में पीएम मोदी को लेकर खौफ है और वह उनका नाम तक लेने में हिचकिचाते हैं।