चीन हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करता रहेगा;इस्लामाबाद में पाक-चीन बैठक.
चीन हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करता रहेगा;इस्लामाबाद में पाक-चीन बैठक
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से चीन के राजदूत जियांग ज़ेडोंग ने मुलाक़ात की। इस अहम बैठक में चीनी राजदूत ने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए चीन हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करता रहेगा।
हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बाद चीन द्वारा पाकिस्तान को लगातार समर्थन देने पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के ख़िलाफ है और इस लड़ाई में देश ने काफी कुछ खोया है।
इससे पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री इसहाक डार से टेलीफोन पर बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में हालिया हमले के बाद चीन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर करीबी नजर रखे हुए है।
प्रधानमंत्री शरीफ ने भारत के सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के निर्णय को 'अत्यंत अफसोसजनक' बताया और कहा कि पानी को हथियार बनाना एक खतरनाक प्रवृत्ति है।