टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में कर ली शादी, पूरी के 65 वर्षीय पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा का थाम लिया हाथ.
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में शादी कर ली है। उनका एक फोटो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वे बीजू जनता दल के नेता व पूरी के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा के साथ मांग टीका पहने गहनों से लदी नजर आ रही हैं।
खबरों के अनुसार दो बार तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने 3 मई को चुपचाप शादी कर ली। जर्मनी से आई तस्वीर वायरल होने के बाद उनकी दूसरी शादी के रहस्य से पर्दा उठा। कृष्णा नगर की सांसद महुआ 50 साल की हैं जबकि उनके दूसरे पति पिनाकी मिश्रा 65 साल के हैं। महुआ मोइत्रा की राजनीतिक जिंदगी के साथ ही निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। महुआ मोइत्रा ने डेनमार्क के निवेशक लार्स ब्रोरसन से विवाह किया था, लेकिन यह शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली और तलाक में समाप्त हो गई। इसके बाद वह लगभग तीन वर्षों तक वकील जय अनंत देहाद्रई के साथ रिश्ते में रहीं। हालांकि बाद में यह रिश्ता भी नहीं चला।