राज्यसभा में बोलीं शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी-अब समय आ गया है, पाकिस्तान के साथ क्रिकेट पर भी पाबंदी लगनी चाहिए.
नई दिल्ली। शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कहा कि हमने पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री, न्यूज चैनल और इन्फ्लुएंसर्स सब पर पाबंदी लगाई। अब समय आ गया है कि क्रिकेट पर भी पाबंदी लगनी चाहिए।
प्रियंक चतुर्वेदी ने गृहमंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आप आईसीसी के चेयरमैन को कह देंगे कि ये इंडिया-पाकिस्तान का मैच नहीं हो सकता तो ये नहीं होगा। ये हमारे ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी होगी। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जो महिलाएं विधवा हुईं, उनके मुंह पर जाकर हम कैसे कहेंगे कि इंडिया पाकिस्तान का मैच खेलना है। हम पैसा कमाना चाहते हैं। पैसे के ऊपर आपका परिवार नहीं है?
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को जवाब दिया इसका विपक्ष को भी गर्व है, क्योंकि विपक्ष आपके साथ खड़ा रहा। जिन लोगों को एंटी नेशनल कहा गया था 2014 से उन्हीं ने देश का तिरंगा विदेशों में जा-जाकर सबसे ऊपर लहराया। मुझे उसका गर्व महसूस होता है, लेकिन पहलगाम को लेकर जो इंटेलिजेंस फेलियर हुआ, उसकी जवाबदेही किसी ने ली? क्या हमारे इंजेलिजेंस चीफ का इस्तीफा मांग गया? इस्तीफा लिया जाना चाहिए। तब तक ये ऑपेरशन सिंदूर पूरा नहीं होगा जब तक इंटरनल अकाउंटेबिलिटी तय नहीं होगी।