तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन का दावा: अमित शाह बोले—अप्रैल 2026 में बनेगी NDA सरकार.
तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन का दावा: अमित शाह बोले—अप्रैल 2026 में बनेगी NDA सरकार
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह तमिलनाडु के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रविवार को पुदुक्कोट्टई में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में अमित शाह ने बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि अप्रैल 2026 में तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “अप्रैल 2026 में तमिलनाडु के अंदर एनडीए की सरकार बनेगी।” उनके इस बयान को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।