ओडिशा में सरकारी इंजीनियर के घर से मिला 2 करोड़ कैश, टीम पहुंची तो बालकनी से फेंकने लगा था नोट.
भुवनेश्वर। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राज्य सरकार चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के आवास सहित सात ठिकानों पर सतर्कता विभाग द्वारा छापेमारी की गई। इंजीनियर ने टीम को देख बालकनी से नोटों को फेंकने की कोशिश भी की। टीम ने इजी नियर के घर से 2.1 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं।
सतर्कता विभाग के अनुसार, यह छापेमारी ओडिशा के विभिन्न शहरों भुवनेश्वर, कटक, पुरी और बालासोर—में फैले कुल सात ठिकानों पर की गई। जांच के दौरान ₹2.1 करोड़ नकद। महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर। बेशकीमती गहने, जमीन और फ्लैटों के दस्तावेज के साथ ही कई बैंक खातों और लॉकर की जानकारी मिली है।
कई बैंक खाते और लॉकरों की जानकारी
इस पूरे ऑपरेशन में सतर्कता विभाग की 7 टीमें शामिल थीं और लगभग 50 से अधिक अधिकारी मौजूद थे। तलाशी के लिए 26 पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित की गई थी, जिसमें आठ पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), 12 निरीक्षक और छह सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के साथ-साथ अन्य सहायक कर्मचारी शामिल थे। सतर्कता विभाग अब इस नकदी की वैधता की जांच कर रहा है और बैकुंठ नाथ सारंगी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने, भ्रष्टाचार और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग से संबंधित धाराओं में जांच शुरू कर दी गई है।