महाविकास अघाडी से शरद पवार का राज्यसभा जाना लगभग तय, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने दिया समर्थन.
मुंबई। एनसीपी पवार गुट के मुखिया शरद पवार का राज्यसभा जाना लगभग तय हो गया है। वे महाविकास आघाडी कोटे से उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे शिवसेना ने समर्थन दिया है। एमवीए ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शरद पवार के नाम की उनके उम्मीदवारी की घोषणा की।
शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा कि मैं कांग्रेस और उद्धव ठाकरे शिवसेना के सभी नेताओ का धन्यवाद अदा करती हूं । कांग्रेस ने और यूबीटी शिवसेना दोनों ने शरद पवार के नाम पर सहमति जताई। हम सभी का धन्यवाद अदा करते हैं। हम एमवीए केंद्र और राज्य में एकजुटता से काम करते है आगे भी करेंगे। हम सभी कल शरद पवार साहब के नॉमिनेशन के लिए हाजिर रहेंगे।
बताया जाता है कि पवार की उम्मीदवारी के लिए कल खुद सुप्रिया सुले मातोश्री पहुंची थीं। उन्होंने उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर शरद पवार को उम्मीदवार बनाने किया, लेकिन इस बैठक के तत्काल बाद आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर ऐलान कर दिया कि अब तक राज्यसभा उम्मीदवार के मुद्दे पर फैसला नहीं हो पाया है। आदित्य के इस बयान से शिवसेना यूबीटी ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि वह आखिरी लम्हे तक राज्यसभा सीट से अपना दावा नहीं छोड़ेंगे, वहीं कांग्रेस समर्थन देने की एवज में विधान परिषद की एक सीट मांग रही है लेकिन ठाकरे सेना इसके लिए भी तैयार नहीं है।