बारामती में कथित विमान हादसे से हड़कंप, अजित पवार को लेकर अटकलें तेज.
बारामती में कथित विमान हादसे से हड़कंप, अजित पवार को लेकर अटकलें तेज
महाराष्ट्र के बारामती से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बारामती में एक विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार सवार बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अजित पवार जिला परिषद चुनावों से जुड़ी एक जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। विमान में उनके साथ सुरक्षाकर्मी और कुछ अधिकारी भी मौजूद थे। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में विमान को भारी नुकसान पहुंचा हुआ दिखाया जा रहा है और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हैं।
हालांकि, अजित पवार की स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।