सावन का तीसरा सोमवार आज, पूजन-अभिषेक के साथ करें यह उपाय, घर में आएंगी खुशियां.
इदौर। आज सावन महीने का तीसरा सोमवार है। सावन सोमवार के दिन सभी भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से शिव की कृपा मिलती है और घर में खुशियों का आगमन होता है। अगर बहुत कोशिशों के बावजूद भी आप अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में खुद को असहज महसूस कर रहे हैं तो आज के दिन आपको शिव मंदिर में जाकर भगवान को बेल का फल अर्पित करना चाहिए। साथ ही शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मंत्र जाप-अगर आप अपने जीवन को बेहतर और सुखी बनाना चाहते हैं तो आज शाम के समय घर में किसी एकांत जगह पर आसन बिछाकर बैठ जायें और शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है-'ऊँ शिवाय नमः ऊँ'।। अगर आप समाज में अपना प्रभाव या रुतबा कायम करना चाहते हैं तो आज शिवलिंग पर 'ऊँ नमः शिवाय' बोलते हुए धतूरा चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र भी चढ़ाएं। अगर आपका मन हर समय किसी न किसी बात को लेकर अशांत रहता है तो इसके लिए आज शाम के समय भगवान शिव की प्रतिमा के आगे दीपक जलाकर आसन बिछाकर बैठ जाएं और रुद्राक्ष की माला से 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जप करें।
नारियल-अगर आप अपनी धन-संपत्ति में वृद्धि करना चाहते हैं तो आज रवि योग के दौरान स्नान आदि से निवृत्त होकर एक एकाक्षी नारियल लें और उसे अपने मंदिर में रखें। अब भगवान की पूजा करें।भगवान को पहले पुष्प चढ़ाएं भोग लगाएं और फिर अच्छे से धूप-दीप दिखाएं। भगवान की पूजा के बाद ठीक इसी प्रकार एकाक्षी नारियल की भी पूजा करें।पूजा के बाद उस एकाक्षी नारियल को मंदिर में ही रखा रहने दें।
रुद्राक्ष-अगर आप अपने मानसिक उलझन से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आज सोमवार के दिन दो मुखी रुद्राक्ष की पूजा करके उसे गले में धारण करें। साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।
कौड़ियां-अगर आप अपने बिजनेस की समृद्धि को बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन 11 कौड़ियों को मंदिर में रखकर उनकी उचित प्रकार से पूजा करें। पूजा के बाद उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपने ऑफिस के कैश बॉक्स में रख लें।
दूध और केसर-अगर आपकी शादी हो गयी है और आप अपने रिश्ते में प्यार को बरकरार रखना चाहते हैं तो आज दूध में थोड़ा-सा केसर और फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके रिश्ते में प्यार बना रहेगा। इस उपाय को शादीशुदा लोगों के साथ ही वो लोग भी कर सकते हैं जिनकी शादी अभी तक नहीं हुई है।