मुंबई के वसई में अपार्टमेंट का हिस्सा ढहा, 11 लोग सुरक्षित निकाले गए.
मुंबई के वसई में अपार्टमेंट का हिस्सा ढहा, 11 लोग सुरक्षित निकाले गए
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वसई इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। नारंगी रोड पर चामुंडा नगर और विजय नगर के बीच स्थित रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा देर रात ढह गया। यह इलाका भले ही मुंबई सबअर्बन का हिस्सा है, लेकिन प्रशासनिक रूप से पालघर जिले में आता है।
पालघर पुलिस ने बताया कि वसई-विरार नगर निगम का अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अब तक 11 लोगों को सुरक्षित निकालकर विरार और नाला सोपारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है और राहत-बचाव अभियान जारी है।