इजराइल-ईरान संघर्ष पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान: हम हमले में शामिल नहीं.
इजराइल-ईरान संघर्ष पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान: हम हमले में शामिल नहीं
इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका इस हमले में शामिल नहीं है और उसकी प्राथमिकता क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सेना की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
मार्को रुबियो ने कहा, इजराइल ने ईरान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की। हम इस हमले में शामिल नहीं हैं और हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता इस क्षेत्र में तैनात अमेरिकी बलों की सुरक्षा करना है।
उन्होंने आगे कहा, इजराइल ने हमें सूचित किया कि यह कार्रवाई उनकी आत्मरक्षा के तहत आवश्यक थी।
रुबियो ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनका प्रशासन अमेरिकी सेनाओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है और क्षेत्र में हमारे सहयोगी देशों के साथ लगातार संपर्क में है।
बयान के अंत में उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, मैं स्पष्ट कर दूं कि ईरान को अमेरिकी हितों या कर्मियों को निशाना नहीं बनाना चाहिए।