इजराइल ने ईरान पर किया हमला, आपातकाल की घोषणा.
इजराइल ने ईरान पर किया हमला, आपातकाल की घोषणा
इजराइल ने ईरान पर सैन्य हमला कर दिया है, जिसकी पुष्टि इजराइल के रक्षा मंत्री योआव कात्ज़ ने की है। संभावित जवाबी हमले की आशंका को देखते हुए इसराइल में आपातकाल लागू कर दिया गया है।
कात्ज़ ने आपातकाल की घोषणा करते हुए कहा, ईरान पर इजराइल के हमले के बाद हमारी आबादी पर मिसाइल या ड्रोन हमले की आशंका है। ऐसे में आवश्यक क्षेत्रों को छोड़कर शैक्षणिक गतिविधियों, समारोहों और कार्यस्थलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।"

ईरान के परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना
एक इजराइली सैन्य अधिकारी ने जानकारी दी कि यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम और अन्य सैन्य ठिकानों के खिलाफ किया गया है। उन्होंने बताया कि इजराइल ने कई लक्ष्यों पर हमला किया है।
अमेरिका को पहले से थी जानकारी
बताया गया कि अमेरिकी अधिकारियों को इस हमले की पूर्व जानकारी थी। यही कारण है कि अमेरिका ने कुछ क्षेत्रों से अपने नागरिकों को पहले ही सावधानीवश हटा लिया था। अमेरिका को आशंका थी कि ईरान, इराक स्थित अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है।
तेहरान में गूंजे धमाके
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान के उत्तर-पूर्वी इलाके में जोरदार विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई है।स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है