डिजिटलाइजेशन को लेकर यूएनजीए अध्यक्ष ने की भारत की तारीफ.
डिजिटलाइजेशन को लेकर यूएनजीए अध्यक्ष ने की भारत की तारीफ
भारत में तेजी से हो रहे डिजिटलाइजेशन का संयुक्त राष्ट्र सभा भी मुरीद हो गया है। भारत की तारीफ करते हुए संयुक्त राष्ट्र सभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा इससे भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही गरीबी को कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अन्य देशों को भी इससे देखना चाहिए। मेरा मानना है कि इसे वैश्विक समुदाय के साथ साझा किया जा सकता है।

डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि यह सब भारत की अर्थव्यवस्था को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद कर रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें भारत को स्पष्ट रूप से लाभ हुआ। फ्रांसिस ने यह भी बताया कि अपनी भारत यात्रा के दौरान वह देश की तकनीक और बुनियादी ढांचे के विकास में किए जा रहे निवेश से प्रभावित हुए।