नियाग्रा फॉल्स के पास टूर बस हादसा, पांच की मौत.
नियाग्रा फॉल्स के पास टूर बस हादसा, पांच की मौत
अमेरिका-कनाडा सीमा पर स्थित नियाग्रा फॉल्स से लगभग 40 मील दूर एक टूर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

न्यूयॉर्क पुलिस के अनुसार, बस नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क शहर लौट रही थी जब न्यूयॉर्क स्टेट थ्रूवे पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई।
हादसे के दौरान कुछ यात्री बस से बाहर जा गिरे। पुलिस का कहना है कि अधिकांश लोगों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी।
दुर्घटना के समय बस में कुल 52 यात्री सवार थे, । पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में अधिकतर भारत, चीन और फिलीपींस के पर्यटक शामिल हैं।
घटनास्थल पर तुरंत एम्बुलेंस और मेडिकल हेलीकॉप्टर भेजे गए।