अमेरिका ने कहा – भारत अपने फैसले खुद लेता है, रूसी तेल खरीद पर कोई निर्देश नहीं दे रहा है.
अमेरिका ने कहा – भारत अपने फैसले खुद लेता है, रूसी तेल खरीद पर कोई निर्देश नहीं दे रहा है
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार जैमीसन ग्रीर ने कहा है कि भारत एक संप्रभु देश है और अपने फैसले खुद लेता है। अमेरिका किसी भी देश को यह नहीं बताता कि उन्हें किसके साथ संबंध रखने चाहिए या किससे व्यापार करना चाहिए।

एक चर्चा के दौरान ग्रीर ने कहा,भारत ने हमेशा इतना रूसी तेल नहीं खरीदा है। रूस के साथ उनके ऐतिहासिक संबंध रहे हैं, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों में उन्होंने न केवल अपनी जरूरतों के लिए बल्कि रिफाइनिंग और बेचने के लिए भी रूस से कम कीमत पर तेल खरीदना शुरू किया है।”
ग्रीर ने आगे कहा कि भारत अब अपनी ऊर्जा खरीद में विविधता लाने की दिशा में काम कर रहा है।ऐसा नहीं है कि रूसी तेल भारतीय अर्थव्यवस्था का कोई आधार है। हमें लगता है कि भारत अपनी तेल खरीद में विविधता ला सकता है — और ला रहा है। मुझे लगता है कि वे इसे भली-भांति समझते हैं।”
उन्होंने दोहराया कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और अपने राष्ट्रीय हितों के अनुरूप निर्णय लेता है।