स्लोवियंस्क पावर प्लांट पर रूसी हमला, ज़ेलेंस्की बोले — यह आतंक है.
स्लोवियंस्क पावर प्लांट पर रूसी हमला, ज़ेलेंस्की बोले — यह आतंक है
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि स्लोवियंस्क थर्मल पावर प्लांट पर हुए रूसी हमलों में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।
ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा,
यह स्पष्ट तौर पर आतंक है। आम लोग इस तरह युद्ध नहीं करते। दुनिया को इस रूसी हमले का उचित जवाब देना चाहिए।इस बीच, कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात की संभावना जताई थी। ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत की दिशा में कदम बढ़ाए जा सकते हैं।
हालांकि, बाद में यह मुलाक़ात रद्द कर दी गई, और यूक्रेनी अधिकारियों का आरोप है कि वार्ता टलने के बाद से रूसी हमलों में और तेज़ी आ गई है।