विद्रोहियों का अलेप्पो पर कब्जा ; सीरियाई सेना ने कदम पीछे खींचें .
विद्रोहियों का अलेप्पो पर कब्जा ; सीरियाई सेना ने कदम पीछे खींचें
गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया के विद्रोही गुट ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है विद्रोहियों के कब्जे के बाद सरकारी सुरक्षा बलों ने कहा था कि एचटीएस और सहयोगी गुटों के हमले के बाद सुरक्षा बलों ने अलेप्पो और इदलिब प्रांतों के कई शहरों में अपना नियंत्रण फिर से हासिल कर लिया है.जबकि हकीकत कुछ और ही सामने आई है
खबर है कि सरकारी सुरक्षा बल अलेप्पो शहर से पीछे हट गए हैं.

अब सीरियाई सेना ने यह स्वीकार किया है कि सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो के बड़े हिस्से में विद्रोही घुस आए हैं. हालांकि सेना ने जवाबी हमला करने की बात कही है.
ब्रिटेन स्थित संस्था सीरियन ऑब्सर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स एसओएचआर के मुताबिक बु संघर्ष में अब तक 300 लोग मारे गए हैं. इनमें 20 आम नागरिक भी शामिल हैं.
सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद सरकार का समर्थन करने वाले इस बात से नाराज हैं कि अलेप्पो से सरकारी सेना पीछे हट गई है.इस बीच रूस ने अलेप्पो के कुछ हिस्सों पर हवाई हमले किए. 2016 के बाद ये पहली बार है जब रूस ने अलेप्पो के कुछ हिस्सों पर हवाई हमले किए हैं. रूस, सीरिया का सहयोगी देश है.