ओडिशा के मलकानगिरी में हालात धीरे-धीरे सामान्य, हिंसा प्रभावित इलाक़ों से कर्फ़्यू हटा.
ओडिशा के मलकानगिरी में हालात धीरे-धीरे सामान्य, हिंसा प्रभावित इलाक़ों से कर्फ़्यू हटा
ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले में हालिया हिंसा के बाद प्रशासन ने प्रभावित इलाक़ों से कर्फ़्यू हटा लिया है। हालांकि, स्थिति पर करीबी नजर रखने के लिए केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों की बड़ी तैनाती अब भी जारी है।

प्रशासन के अनुसार, मलकानगिरी में सोमवार दोपहर तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। ज़िला प्रशासन का कहना है कि यह कदम अफवाहों को रोकने और क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
हिंसा से प्रभावित इलाक़ों में राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। प्रभावित परिवारों को अस्थायी घर बनाने के लिए सामग्री और पहनने के लिए कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस महीने की 4 तारीख़ को एक महिला का शव मिलने के बाद एमवी-26 और राखेलगुडा गांवों के बीच तनाव पैदा हो गया था। इसके बाद कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कुछ घरों में तोड़फोड़ की गई और कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं हिंसा फैलाने के आरोप में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।