नेपाल; संयुक्त राष्ट्र ,एमनेस्टी इंटरनेशनल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म पर लगी पाबंदी के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में अब तक 19 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। इस आंदोलन को "जेन ज़ी प्रोटेस्ट" कहा जा रहा है क्योंकि इसमें युवाओं और छात्रों की भागीदारी सबसे अधिक है।
संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया
संयुक्त राष्ट्र ह्यूमन राइट्स ने इस घटना को हैरान करने वाला बताते हुए कहा कि मारे गए और घायल हुए प्रदर्शनकारियों की तुरंत पारदर्शी जांच होनी चाहिए। संस्था ने नेपाल सरकार से सोशल मीडिया पाबंदी पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल का रुख
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया बैन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाने की कोशिशों की निंदा की। अपने बयान में संगठन ने तनाव कम करने और प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग बंद करने की मांग की है।
राजनीतिक हलचल और सुरक्षा कदम
सोमवार शाम नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफ़ा दे दिया। प्रशासन ने कई जगहों पर कर्फ़्यू लगा दिया है।
प्रदर्शनकारी, जो खुद को जेन ज़ी यानी नई पीढ़ी बताते हैं, सोशल मीडिया बैन के साथ-साथ सिस्टम में फैले कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठा रहे हैं।