ईरान युद्ध का असर: पेंटागन का खुलासा—140 अमेरिकी सैनिक घायल, कई गंभीर.
ईरान युद्ध का असर: पेंटागन का खुलासा—140 अमेरिकी सैनिक घायल, कई गंभीर
ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने बड़ा खुलासा किया है। पेंटागन के अनुसार 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 140 अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं।
पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने एक बयान में बताया कि घायलों में से अधिकांश सैनिकों को मामूली चोटें आई थीं और उनमें से 108 सैनिक इलाज के बाद दोबारा ड्यूटी पर लौट चुके हैं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आठ सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया था। इसके बाद से ही पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं।