कनाडा में भारतीय मूल के उद्योगपति की गोली मारकर हत्या, पंजाबी गायक के घर पर फायरिंग — लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी.
कनाडा में भारतीय मूल के उद्योगपति की गोली मारकर हत्या, पंजाबी गायक के घर पर फायरिंग — लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
कनाडा में भारतीय मूल के उद्योगपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक पंजाबी गायक के घर पर गोलीबारी हुई। इन दोनों घटनाओं की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली है।

सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में गोल्डी ढिल्लों, जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है, ने दावा किया कि भारतीय मूल के उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की हत्या के पीछे उनका गैंग है। गिरोह का कहना है कि साहसी ड्रग कारोबार से जुड़ा हुआ था और उसने गैंग को पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
गोल्डी ढिल्लों ने पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली। सोशल मीडिया पोस्ट में उसने लिखा सत श्री अकाल! मैं गोल्डी ढिल्लों (लॉरेंस बिश्नोई गिरोह) हूं। गायक चन्नी नट्टन के घर पर कल हुई गोलीबारी का कारण सरदार खेड़ा है।”
गैंग ने म्यूजिक इंडस्ट्री को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में सरदार खेड़ा के साथ काम करने वाला या उनसे संबंध रखने वाला कोई भी गायक अपने नुकसान के लिए स्वयं जिम्मेदार होगा। गिरोह ने यह भी कहा कि वे सरदार खेड़ा को लगातार भारी नुकसान पहुंचाते रहेंगे।
गोल्डी ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि यह हमला चन्नी नट्टन के खिलाफ व्यक्तिगत नहीं था।