अमेरिका में शटडाउन का असर: हज़ारों उड़ानें रद्द, एयर ट्रैफ़िक में भारी कटौती.
अमेरिका में शटडाउन का असर: हज़ारों उड़ानें रद्द, एयर ट्रैफ़िक में भारी कटौती
अमेरिका में सरकारी शटडाउन के कारण एयरलाइन कंपनियों को अपने ट्रैफ़िक में कमी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप शुक्रवार को देशभर में 5,000 से अधिक उड़ानें या तो रद्द कर दी गईं या फिर देर से रवाना हुईं।

इस स्थिति का सबसे अधिक असर देश के 40 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों पर पड़ा है, जहां घरेलू उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। अधिकारी अब एयर ट्रैफ़िक कंट्रोलर पर बढ़ते दबाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल, हवाई अड्डों पर एयर ट्रैफ़िक कंट्रोलर की भारी कमी देखी जा रही है। कई कंट्रोलर या तो बीमार छुट्टी पर हैं या फिर कहीं और काम कर रहे हैं, क्योंकि संघीय सरकार के कामकाज बंद होने की वजह से उन्हें बिना वेतन के काम करना पड़ रहा है।
संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया है कि देश में घरेलू उड़ानों में शुरुआती तौर पर 4% की कटौती की जाएगी। हालांकि, अगले सप्ताह के अंत तक यह कटौती बढ़कर 10%, 15% या यहां तक कि 20% तक भी पहुंच सकती है।