वज़ीरिस्तान हमले में भारत पर लगाए पाकिस्तानी आरोपों को विदेश मंत्रालय ने खारिज किया.
वज़ीरिस्तान हमले में भारत पर लगाए पाकिस्तानी आरोपों को विदेश मंत्रालय ने खारिज किया
पाकिस्तान के वज़ीरिस्तान में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराने के पाकिस्तानी सेना के आरोपों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "हमने पाकिस्तानी सेना का वह आधिकारिक बयान देखा है, जिसमें 28 जून को वज़ीरिस्तान में हुए हमले के लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराया गया है। हम इस आरोप को पूरी तरह से ख़ारिज करते हैं।"
गौरतलब है कि 28 जून को वज़ीरिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के 13 जवान मारे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग ने दावा किया कि यह हमला "भारत प्रायोजित आतंकवादियों" द्वारा किया गया था।
ISPR के मुताबिक, हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इलाके में अभियान चलाया, जिसमें 14 चरमपंथियों को मार गिराया गया।
हालांकि, भारत ने इन आरोपों को बेबुनियाद और पूरी तरह से निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।