डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69 वीं पुण्यतिथि: राष्ट्र ने महापरिनिर्वाण दिवस पर नमन किया, नेताओं ने साझा किए प्रेरणादायी संदेश.
डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69 वीं पुण्यतिथि: राष्ट्र ने महापरिनिर्वाण दिवस पर नमन किया, नेताओं ने साझा किए प्रेरणादायी संदेश
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर पूरा देश महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और कई अन्य नेताओं ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी।
4.png)
पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को याद करते हुए। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और न्याय, समानता और संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा को राह दिखाती रहेगी। उनके आदर्श विकसित भारत बनाने में हमारे प्रयासों को दिशा देते रहेंगे।

राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। समानता, न्याय और मानवीय गरिमा की उनकी विरासत संविधान बचाने के मेरे संकल्प को मजबूती देती है और हमारे समावेशी भारत के संघर्ष को प्रेरित करती है।